क्या होता है ई श्रम कार्ड
ई श्रम कार्ड केंद्र सरकार द्वारा सभी असंगठित क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों को जारी किया जाता है। इसके माध्यम से सभी श्रमिकों को सरकार द्वारा लायी गयी सुविधाओं और योजनाओं का लाभ मिलेगा।
ई श्रम कार्ड सभी श्रमिकों के लिए एक पहचान पत्र की तरह काम करेगा। ये कार्ड पोर्टल पर उनके सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों के सत्यापन के बाद बनाया गया है। और इसी वजह से उन्हें किसी भी योजना का लाभ लेने के लिए सिर्फ अपना ई श्रम कार्ड ही दिखाना होगा।
ई-श्रम बनाने के लिए सभी योग्यता रखने वाले कामगारों और श्रमिकों को ई श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। जैसे कोई भी 16 से 59 वर्ष का असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले श्रमिक इसमें आवेदन कर सकते हैं। जो व्यक्ति स्वयं इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण नहीं करवा सकते वो श्रमिक कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
ये आवेदन निशुल्क होगा। सभी आवेदकों को इन महत्वपूर्ण दस्तावेजों को साथ लेकर जाना होगा – आधार कार्ड ,मोबाइल नंबर , पासपोर्ट साइज फोटो और बैंक खाता संख्या।
ई-श्रम कार्ड बनवायें और पायें ये फायदे | e-Shram Card Benefits
यहाँ हम आपको e-Shram Card Benefits (ई-श्रम कार्ड फायदे) के विषय में जानकारी देने जा रहें है। ई-श्रम कार्ड के फायदे निम्न प्रकार है –
- e-Shram Card को आधिकारिक वेबसाइट या सीएससी के माध्यम से बनवाया जा सकेगा।
- कामगारों का ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत होना जरूरी है।
- ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत कामगारों को 2 लाख रूपये तक के दुर्घटना बीमा की सुविधा दी जाएगी।
- यदि दुर्घटना में कामगार की मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार को 2 लाख रूपये मिलेंगे।
- यदि दुर्घटना में कामगार आंशिक रूप से विकलांग होता है तो उसे मात्र 1 लाख रूपये दिए जायेंगे।
- पंजीकृत कामगारों को एक UAN दिया जाएगा।
ध्यान रखने योग्य बातें
ई-श्रम कार्ड का पंजीकरण करने के लिए उम्मीदवार श्रमिक या कामगार की न्यूनतम आयु 16 साल और अधिकतम आयु 60 वर्ष तक हो सकती है। उम्मीदवार आयकर दाता नहीं होना चाहिए। ईपीएफओ और ईएसआईसी के श्रमिक आवेदन हेतु पात्र नहीं होंगे। देश के लगभग 38 करोड़ से अधिक कामगार ई-श्रम कार्ड के लिए पंजीकरण करा सकते है। इन श्रमिकों में प्रवासी और कृषि श्रमिक आदि सम्मिलित है।
इन्हे मिलेगा लाभ
- E-Shram Card Labour Pension योजना का लाभ उन्हें मिलेगा जो श्रमिक असंगठित क्षेत्र से जुड़े हैं
- और जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष है। जिनकी आय 15 हजार रूपए से कम है।
- जैसे की – निर्माण कार्य करने वाले, मछुवारे, नौकर, सफाई कर्मी, दर्जी, रिक्शा- चालक , रेहड़ी-पटरी वाले , बुनकर आदि मजदूर
e-Shram Card Benefites ई श्रम कार्ड देश में जितने भी असंगठित क्षेत्र के कामगार हैं , उन्हें प्रदान किया जाएगा। सभी कामगारों को ई श्रम कार्ड बनवाना होगा। इस कार्ड के माध्यम से उन्हें सरकार द्वारा लायी जाने वाली सभी योजनाओं का लाभ मिलेगा। इसलिए ये आवश्यक होगा e-Shram Card Benefites पाने के लिए उन्हें इस कार्ड को बनवाना होगा।
तभी उन्हें इसका लाभ मिलेगा। इसके साथ ही देश में जितने भी असंगठित क्षेत्र के श्रमिक हैं उनकी सभी की जानकारी इसके माध्यम से सरकार तक पहुंच जाएगी। सरकार ने इसके लिए एक पोर्टल की शुरुआत भी की है जिसका नाम ई श्रम पोर्टल रखा गया है। ये पोर्टल सरकार और श्रमिकों के बीच की कड़ी होगी। इस के माध्यम से सभी श्रमिकों को इसका लाभ मिलेगा।
e-Shram Card Benefits :-
- केंद्र और राज्य सरकार द्वारा श्रमिकों और कामगारों के लिए लायी जाने वाली विभिन्न योजनाओं का लाभ ई श्रम कार्ड बनवाने पर आसानी से मिल सकेगा।
- 60 वर्ष के बाद पेंशन राशि प्रतिमाह पाने की सुविधा भी प्राप्त होगी।
- प्रत्येक श्रमिक को 2 लाख रूपए तक का दुर्घटना बीमा कवर भी प्राप्त होगा।
- पोर्टल पर पंजीकरण करने पर आप को मकान निर्माण हेतु भी धनराशि प्रदान की जाएगी।
- पंजीकरण के बाद सरकार के पास श्रमिकों की जानकारी होगी जिससे उन्हें ध्यान में रखकर नई योजनाएं लायी जाएंगी।
- पोर्टल के माध्यम से राज्य में उपलब्ध विभिन्न रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जाएंगे।
- श्रम विभाग की योजनाएं जैसे – मुफ्त साइकिल, बच्चों को छात्रवृत्ति, मुफ्त सिलाई मशीन आदि मिलेगा।
- श्रमिकों को उनके काम के अनुसार निशुल्क उपकरण प्रदान किया जाएगा।
- आगे चलकर , राशन कार्ड को भी इससे जोड़ा जाएगा जिससे कहीं से भी राशन ले सकेंगे।
- विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलेगा जैसे –
- पीएम श्रम योगी मानधन योजना
- स्वरोजगार करने वालो को राष्ट्रीय पेंशन योजना का लाभ
- प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना
- प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना
- अटल पेंशन योजना
- पीएम आवास योजना
- पीएम सुरक्षा बीमा योजना
- राष्ट्रीय सामाजिक सहायता योजना
- आयुष्मान भारत
- कौशल विकास योजना
- पीएम रोजगार सृजन योजना
- सार्वजनिक वितरण प्रणाली योजना आदि का लाभ दिया जाएगा।
No comments:
Post a Comment