Kanya Sumangala Yojana 2024
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से बालिकाओं के जन्म के पश्चात उनको ₹15000 की राशि 6 किस्तों में प्रदान की जाती है। यह योजना बालिकाओं को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा भी प्रदान करती है। इसके अलावा इस योजना के माध्यम से बेटियों को लेकर नकारात्मक सोच को भी सुधारा लाया जा सकता है। इस योजना का लाभ केवल उत्तर प्रदेश के वहीं परिवार उठा सकते हैं जिनकी वार्षिक आय अधिकतम ₹300000 या फिर उससे कम है। सरकार द्वारा इस योजना का बजट 1200 करोड़ निर्धारित किया गया है। Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana का संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जाता है। यह योजना बेटियों के भविष्य को बेहतर बनाने में भी कारगर साबित होगी। इसके अलावा इस योजना के माध्यम से बेटियां उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित होंगी।
साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 से मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत दी जाने वाली 15,000 रुपए की धनराशि को बढ़ाकर सरकार अब 25,000 रुपए करने जा रही है। जिससे बेटियों के सपने साकार करने में सहायता मिलेगी साथ ही शिक्षित होकर बेटियां आत्मनिर्भर बन सकेगी।
Kanya Sumangala Yojana 2024 की 6 श्रेणियाँ
श्रेणी 1 – उत्तर प्रदेश के जिन नवजात बालिका का जन्म 1 अप्रैल 2019 या उसके पश्चात् हुआ है उन लड़कियों को 2000 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी |
श्रेणी 2- इसके बाद जब लड़की के 1 वर्ष के अंदर टीकाकरण हुआ हो और उसका जन्म 1 अप्रैल 2018 से पहले न हुआ हो उसे 1000 रूपये की धनराशि प्रदान की जाएगी |
श्रेणी 3- इसमें वह बालिका सम्मिलित होगी जिसने चालू शैक्षिणिक सत्र में कक्षा 1 में प्रवेश लिया हो उसे सरकार की ओर से 2000 रूपये दिए जायेगे |
श्रेणी 4- इसमें जिस बालिका ने चालू शैक्षिणिक सत्र के दौरान कक्षा 6 में प्रवेश लिया हो उसे 2000 रूपये की धनराशि से लाभांवित किया जायेगा |
श्रेणी 5- इसमें वह बालिका शामिल होगी जिन्होंने चालू शैक्षणिक सत्र के दौरान कक्षा 9 में प्रवेश लिया हो उन्हें 3000 रूपये की धनराशि प्रदान की जाएगी |
श्रेणी 6- इस श्रेणी में बालिका के 10 /12 वी उत्तीर्ण करने के बाद स्नातक /डिग्री या कम से कम डिप्लोमा के लिए प्रवेश लिया हो उन्हें 5000 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी |
किश्त | दी जाने वाली धनराशि |
कन्या के जन्म होने पर | 2000 रूपये |
बेटी के टीकाकरण होने पर | 1000 रूपये |
कन्या के कक्षा 1 में प्रवेश करने के उपरांत | 2000 रूपये |
कन्या के कक्षा 6 में प्रवेश करने के उपरांत | 2000 रूपये |
कन्या के कक्षा 9 में प्रवेश करने के उपरांत | 3000 रूपये |
कन्या के 10 वी तथा 12 वी उत्तीर्ण करने के बाद स्नातक /डिग्री या कम से कम डिप्लोमा में प्रवेश के उपरांत | 5000 रूपये |
Objective of Kanya Sumangala Yojana
राज्य सरकार का Mukhyamantri Kanya Sumangala Scheme 2024 का शुरू करने का उद्देश्य है क़ि राज्य के आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवार की लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए 15000 रूपये की वित्तीय सहायता प्रदान करना और बेटियों को समाज में लड़को के समान अधिकार दिलाना |इस योजना के ज़रिये भ्रूण हत्या को रोकना और उत्तर प्रदेश के लोगो की लड़कियों के प्रति नकारात्मक सोच को बदलना और उन्हें जागरूक करना |इस Kanya Sumangala Scheme के ज़रिये राज्य की कन्याओ को आत्मनिर्भर बनाना और सशक्त बनाना |
जरूरी दस्तावेज कन्या सुमंगला योजना
- आवेदक यूपी का स्थायी निवासी होना चाहिए |
- माता पिता का आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- कन्या जन्म प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
No comments:
Post a Comment